चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में फिर बारिश

बर्मिघम, 2 जून (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में शुक्रवार को बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाल दिया है।

न्यूजीलैंड की पहली पारी खत्म होने के बाद बारिश आई और अभी तक जारी है। इस कारण मैच में आस्ट्रेलिया की पारी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। आस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 292 रनों की दरकार है।

इससे पहले किवी टीम की पारी के दौरान 9.3 ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी थी और कुछ देर खेल रोकना पड़ा था। इसी कारण ओवरों की संख्या 50 से घटा कर 46 कर दी गई थी।

किवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए हैं। उसके लिए कप्तान केन विलियमसन ने शतक जड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493