फ्रेंच ओपन : पेस हारे, बोपन्ना जीते

पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज पुरुष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी स्विट्जरलैंड की महिला जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गए।

वहीं, भारत के रोहन बोपन्ना ने पुरुष युगल में अपने उरुग्वे के जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ मिलकर तीसरे दौर में जगह बना ली है।

पेस-हिंगिस की जोड़ी को स्लोवाकिया की कैटरिना श्रीबोटनिक और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की जोड़ी ने पहले दौर में 6-4, 6-1, 10-2 से मात दी। एक घंटे तक चले इस मैच का फैसला टाई ब्रेकर में निकला।

पेस इससे पहले पुरुष युगल में भी अपने जोड़ीदार स्कॉट लिप्स्की के साथ मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

बोपन्ना और कुएवास की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में फिलीपींस के ट्रीट हुए और उजबेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-5, 7-6 (7-4), 6-4 से मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493