निसान इंडिया ने नई माइक्रा उतारी, कीमत 5.99 लाख से शुरू

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। जापानी वाहन निर्माता निसान इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में नई ‘इंटेलीजेंट और स्पोर्टी’ माइक्रा उतारी, जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

कंपनी ने बताया कि नई माइक्रा में ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ‘लीड मी टू कार’ जैसे फीचर्स हैं। कार के इंटीरियर को नई यूरोपीयन ब्लैक थीम से स्पोर्टी बनाया गया है, साथ ही इसकी सीट, डैशबोर्ड और आर्म रेस्ट को नारंगी रंग दिया गया है। कार में ब्ल्यूटूथ के साथ 2-डीन ऑडियो सिस्टम, पुश स्टॉप स्टार्ट और आई-की जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

निसान मोटर इंडिया प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने बताया, “नई माइक्रा में जापानी प्रौद्योगिकी और यूरोपीयन स्टाइलिंग का मिश्रण है, जो इसे सबसे प्रीमियम शहरी हैचबैक बनाती है, जिसकी कीमत काफी आर्कषक रखी गई है।”

नई माइक्रा दो तरह के इंजन के साथ उपलब्ध है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन एक्स-ट्रोनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है, जो 19.34 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि 1.5 लीटर का डीजल इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला है, जो 23.08 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493