मोदी ने रूसी क्षेत्रों के गवर्नरों से मुलाकात की

सेंट पीटर्सबर्ग, 2 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को रूसी क्षेत्रों के गवर्नरों की एक संयुक्त बैठक में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “रूस के क्षेत्रों के साथ संबंधों को मजबूती दी जा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के 16 क्षेत्रों के गवर्नरों की पहली संयुक्त बैठक में हिस्सा लिया।”

इससे पहले शुक्रवार को मोदी ने पहली बार सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में शिरकत की, जिसकी मेजबानी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की।

भारत द्वारा ईएईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर वार्ता के फैसले के बाद सारगस्यान ने दिन में मोदी से मुलाकात की।

भारत के प्रधानमंत्री यूरोप के चार देशों की छह दिवसीय यात्रा के तीसरे दौर में बुधवार को रूस पहुंचे।

रूस से वह शुक्रवार को बाद में फ्रांस के लिए रवाना होंगे, जो उनकी यात्रा का चौथा तथा अंतिम दौर होगा। रूस से पहले उन्होंने जर्मनी व स्पेन की यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493