मैनचेस्टर हमले के पीड़ितों से मिलीं ग्रैंडे

मैनचेस्टर, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे पिछले सप्ताह मैनचेस्टर हमले में घायल हुए अपने नन्हे प्रशसंकों से मिलने अस्पताल पहुंचीं।

मैनचेस्टर, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे पिछले सप्ताह मैनचेस्टर हमले में घायल हुए अपने नन्हे प्रशसंकों से मिलने अस्पताल पहुंचीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ग्रैंडे रविवार को मैनचेस्टर हमले की पीड़ितों की सहायता के लिए संगीत कार्यक्रम पेश करने के लिए तैयार हैं, इसमें संगीत से जुड़ी कई बड़ी नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल होंगी।

वेबसाइट ने बताया कि गायिका जिन घायलों से मिलीं उनमें डेंटन के जेडन फैरल-मैन भी शामिल हैं, जिनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है।

यह हमला 22 मई को मैनचेस्टर एरिना में हुआ था, जिसमें 22 लोग मारे गए थे।

जेडन के अलावा ग्रैंडे रॉयल मैनचेस्टर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में ईवी मिल्स (14) और लिली हैरिसन (8) से भी मिलीं।

इस दौरान ग्रैंडे बच्चों के लिए उपहार भी लाईं और उन्होंने बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493