भविष्य में बच्चे चाहती हैं दीया मिर्जा

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2014 में निर्माता साहिल संघा के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि वह भविष्य में अपने परिवार का विस्तार करना चाहेंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह परिवार को बढ़ाने की योजना बना रहीं हैं? इस पर दीया ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “क्या मैं बच्चे चाहूंगी? बिल्कुल जीवन के एक पड़ाव पर। यह स्वाभाविक है।”

‘रहना है तेरे दिल मैं’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री दीया ‘दम’, ‘दीवानापन’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘परिणीता’, ‘दस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘सलाम’ मुंबई जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

वह जल्द ही राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक में नजर आएंगी।

बायोपिक में सह-कलाकारों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “रणवीर के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत रहा। वह देश में अब तक से सबके प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं और उनसे सीखने, काम देखने और साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493