लंदन हमला : ग्रैंडे, डेमी लोवेटो ने प्यार और दुआएं भेजी

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। गायिकाओं एरियाना ग्रैंडे, डेमी लोवेटो और गायक जो जोनास ने आतंकी हमले से दहले शहर के लिए प्यार और दुआएं भेजी हैं।

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। गायिकाओं एरियाना ग्रैंडे, डेमी लोवेटो और गायक जो जोनास ने आतंकी हमले से दहले शहर के लिए प्यार और दुआएं भेजी हैं।

वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रैंडे, लोवेटो और जोनास तीनों ने ट्वीट किया, “लंदन के लिए प्रार्थना।”

नियान ट्रीज बैंड के गायक टेलर ग्लेन ने लिखा, “यह भयावह है। लंदन को शांति और प्यार।”

गायिका एली गॉल्डिंग ने ट्वीट किया, “आपातकाल सेवाओं द्वारा बेहतरीन काम। एक अन्य बेहूदा हमला, जो हमें बांट नहीं कर सकता। लंदन को बहुत प्यार।”

लंदन ब्रिज पर पैदल यात्रियों को एक बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी और पास के ही बरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला किया गया और ऐसी ही एक अन्य घटना करीब एक मील दूर वाक्सहॉल इलाके में भी घटित हुई।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट किया कि लंदन ब्रिज और बरो मार्केट में शनिवार को हुए हमले को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है। वाक्सहॉल में चाकू से हमला करने की घटना को आतंकी हमला नहीं माना गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493