मनीला हमले के आरोपी की हुई पहचान : पुलिस

मनीला, 4 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस पुलिस ने रविवार को मनीला के एक कसीनो में हमला करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह हुए इस हमले के आरोपी का नाम जेसी जेवियर कार्लोस (42) है। वह फिलीपींस का नागरिक है और वह वित्त विभाग का पूर्व कर्मचारी था।

कार्लोस एक ऑटोमेटिक राइफल के साथ एक जून को रिसॉट वर्ल्ड मनीला कसीनो में पहुंचा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद कार्लोस ने आत्महत्या कर ली।

इस हमले में गोलीबारी से निकले धुएं के कारण घुटन से करीब 36 लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जुए का आदि होने के कारण कार्लोस पर काफी कर्जा चढ़ गया था। उसका एक बैंक अकाउंट था, जिसमें उस पर 40 लाख पेसोस (80,000 डॉलर) का कर्जा था। इसके अलावा, उस पर कुछ अन्य कर्जे भी थे।”

कार्लोस वित्त विभाग में कर विशेषज्ञ के रूप में काम करता था और संपत्ति का खुलासा न कर पाने के कारण उसे 2014 में नौकरी से निकाल दिया गया था।

इसके साथ ही कार्लोस के नागरिक सेवा पात्रता को भी रद्द कर दिया गया। उसके सेवानिवृत्ति के लाभों को जब्त कर लिया गया और सरकार में उसे निरंतर पुनरीक्षण से अयोग्य घोषित किया गया।

कार्लोस के तीन बच्चे हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग रहता था।

पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया है कि यह हमला आतंकवाद से संबंधित है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस तर्ज पर हम अपने पहले दिए गए सभी बयानों को वापस लेते हैं और यह आतंकवादी हमला नहीं था। यह घोटाले और डकैती का मामला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493