कश्मीर में ‘ऐयारी’ की शूटिंग करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही वह फिल्म ‘ऐयारी’ की शूटिंग कश्मीर में करना शुरू कर देंगे।

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म ‘इत्तेफाक’ की रीमेक की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही वह फिल्म ‘ऐयारी’ की शूटिंग कश्मीर में करना शुरू कर देंगे।

सिद्धार्थ ने रविवार रात को जी क्यू अवार्ड समारोह के दौरान कहा, “मैंने बस ‘इत्तेफाक’ की शूटिंग खत्म ही की है। मैं अब जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म ‘ऐयारी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। मैं कश्मीर में इसकी शूटिंग करने जा रहा हूं। मैं अपनी भूमिका की तैयारी कर रहा हूं और शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं।”

फिल्म ‘ऐयारी’ का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे। फिल्म में मनोज बाजपेयी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

स्टाइल और फैशन के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर सिद्धार्थ ने कहा, ” स्टाइल कुछ ऐसा होता है, जो आपके पास है, जबकि फैशन को आप खरीदते हैं, इसलिए मैं कई चीजों में विश्वास करता हूं, जो हर दिन बदलते रहते हैं।”

सिद्धार्थ ने अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान को सबसे ज्यादा स्टाइलिश शख्सियत और सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा स्टाइलिश महिलाएं बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493