बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय (एमईपी) की नई रिपोर्ट में स्वाचालित वाहन चीन के वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोत के रूप में उभरे हैं।
बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय (एमईपी) की नई रिपोर्ट में स्वाचालित वाहन चीन के वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोत के रूप में उभरे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के अंत तक चीन में स्वचालित वाहनों की संख्या 29.5 करोड़ रही है, जिससे लगभग 4.4725 करोड़ टन वजनी प्रदूषक तत्वों का उत्सर्जन हुआ है। यह साल दर साल की अवधि से 1.3 प्रतिशत कम है।
एमईपी के एक वरिष्ठ अधिकारी लियु बिंगजिांग ने बताया कि 15 चीन के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषकों के आकलन से पता चला कि वाहनों सहित स्थानीय उत्सर्जक कुल कणिका तत्व के संकेंद्रण में लगभग 13.5 से 41 प्रतिशत तक के लिए जिम्मेदार हैं।
लियु ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एमईपी स्वाचालित वाहनों के उत्पादन, उपयोग और उन्मूलन पर निगरानी बनाएगा।
dharmpath.com dharmpath