लंदन की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट क्रिकेट आस्ट्रेलिया

मेलबर्न, 4 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का कहना है कि लंदन में हुए आतंकवादी हमलों के बावजूद चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान आस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ियों को दी गई सुरक्षा व्यवस्था से वह खुश है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेल रही आठ टीमों में आस्ट्रेलिया की टीम भी शामिल है। पांच जून को आस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से होगा।

लंदन में शनिवार को हुए आतंकवादी हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए।

सीए ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों और समर्थक स्टॉफ की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सुरक्षा टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के साथ करीबी तौर पर काम कर रही है। इस स्तर हम लंदन में हमारे खिलाड़ियों को मिल रही सुरक्षा से संतुष्ट हैं। हम स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।”

एक बयान में सीए ने कहा, “सभी लोगों की तरह आस्ट्रेलिया की टीम भी इस हमले से हैरान और उदास थी। हमारी सांत्वना इस हमले से प्रभावित हुए लोगों के साथ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493