परिवार संग छुट्टियां मना रहीं गर्भवती डैनियल व्हीलचेयर के सहारे

अबू धाबी, 4 जून (आईएएनएस)। चौथी बार मां बनने जा रहीं इंग्लैंड की मशहूर मॉडल डैनियल लॉयड परिवार के साथ दुबई जाते समय व्हीलचेयर का सहारा लेती दिखाई दीं।

मिस इंग्लैंड और मिस ग्रेट ब्रिटेन रह चुकीं लॉयड गर्भावस्था से संबंधित जटिलता से जूझ रही हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 33 वर्षीया मॉडल ने इससे पहले खुलासा किया था कि वह गर्भावस्था से संबंधित समस्या से जूझ रही हैं।

उन्होंने गुरुवार को अपने मंगेतर माइकल ओनील और उनके तीन बच्चों आर्ची, हैरी और जॉर्ज के साथ आईएमजी वल्र्डस ऑफ एडवेंचर का आनंद लिया, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर का उपयोग करने पर मजबूर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493