सोमवार को सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी को ऐसे सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिसकी आदत पार्टी को कभी नहीं रही। बैठक में हार के लिए कौन-कौन दोषी है, इस पर विचार होगा। साथ ही आगे के रोडमैप पर भी चर्चा होगी। 206 सीटों से घटकर 44 पर आ जाने की स्थिति में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में सोनिया और राहुल इस्तीफे की पेशकश भी कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath