फ्रेंच ओपन : आमने-सामने होंगे सानिया और बोपन्ना

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। लाल बजरी पर खेले जा रहे साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में भारत के दो दिग्गज युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन्ना बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे।

बोपन्ना और उनकी कनाडा की महिला जोड़ीदार गैब्रिएल डाब्रोव्स्की को जीड़ी ने दूसरे दौर में फ्रांस की बेनाइटे पेइरे-क्लोए पेक्वेट की जोड़ी को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बोपन्ना और डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने पेइरे और क्लोए की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला महज 44 मिनट तक चला।

सानिया और उनके क्रोएशिया के जोड़ीदार इवान डोडिग ने पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493