सांतोस के अंतरिम कोच बने चेन्नयन एफसी के पूर्व खिलाड़ी एलानो

रियो डी जनेरियो, 5 जून (आईएएनएस)। ब्राजील और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व मिडफील्डर एलानो को ब्राजील के क्लब सांतोस का नया मुख्य अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति डोरिवर जूनियर की एक दिन पहले हुई बर्खास्तगी के बाद हुई है।

एलानो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम चेन्नयन एफसी का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल नवंबर में अपने करियर को अलविदा कहने वाले एलानो जनवरी से सांतोस क्लब के कोचिंग स्टाफ के साथ थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेरी-ए में कोरिंथियंस के खिलाफ मिली हार और 20 टीमों की अंकतालिका में 16वें स्थान पर रहने के कारण डोरिवल को क्लब के कोच पद से हटा दिया गया और रविवार को एलानो को सांतोस का मुख्य कोच बनाया गया।

डोरिवाल जुलाई 2015 में दूसरी बार सांतोस के कोच नियुक्त किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493