चीन में पेट्रोकेमिकल संयंत्र में विस्फोट, 8 मरे

बीजिंग, 5 जून (आईएएनएस)। चीन के शानदोंग प्रांत में एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र में सोमवार को हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

बीजिंग, 5 जून (आईएएनएस)। चीन के शानदोंग प्रांत में एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र में सोमवार को हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक तरल गैस टैंकर में रात एक बजे के आसपास विस्फोट हो गया, जिससे लिनई जिन्यू पेट्रोकेमिकल कंपनी के लदान क्षेत्र में आग लग गई।

पुलिस ने कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

आग बुझाने के लिए 900 से अधिक दमकल कर्मियों और 170 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया और आसपास के इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493