फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मरे

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने सोमवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मरे ने चौथे दौर में रूस के कारेन खाचानोव को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मरे ने रूसी खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी। यह मुकाबला दो घंटे चार मिनट तक चला। मरे ने इस मैच में पांच एस लगाए, वहीं उनके विपक्षी सिर्फ एक एस ही लगा सके।

मरे नौ ब्रेकप्वांट में से पांच अपने खाते में डालने में सफल रहे। खाचानोव को दो ब्रेक प्वाइंट मिले और उन्होंने दोनों अपने पक्ष में तब्दील किए।

क्वार्टर फाइनल में मरे का सामना जापान के केई निशिकोरी और स्पेन के फर्नाडो वर्डासो के बीच खेले जा रहे मैच के विजेता से होगा।

वहीं महिला एकल वर्ग में यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने चौथे दौर में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक को 4-6, 6-3, 7-5 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। अंतिम-8 में उनका सामना रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493