इटली के खिलाफ दोस्ताना मैच में हिस्सा नहीं लेंगे कवानी

मोंटेवीडियो (उरुग्वे), 6 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिसन कवानी को इटली के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैच के लिए उरुग्वे की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

पैर में चोट के कारण कवानी बुधवार को खेले जाने वाले इस मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कवानी को पैर में चोट लगी थी।

इस मैच में आयरलैंड ने उरुग्वे को 3-1 से मात दी थी।

चिकित्सकों ने पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के फारवर्ड कवानी को चोट की जांच के बाद आराम की सलाह दी है। उरुग्वे फुटबाल संघ ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी।

पिछले सीजन में जर्मेन क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में खेले गए कुल 50 मैचों में कवानी ने 49 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493