म्यांमार राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन नीति पर काम कर रहा

यांगून, 6 जून (आईएएनएस)। म्यांमार सरकार ने कहा है कि वह राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन नीति को लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जिसके जल्द क्रियान्वयन की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को कहा कि यह नीति समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार की जा रही है और इसे एक नई राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन रणनीति और कार्य योजना के साथ शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रपति यू हटिन क्याव ने ने पी था में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह खुलासा किया।

राष्ट्रपति ने म्यांमार के लोगों को एशिया में सर्वाधिक पारिस्थितिक विविधता वाले देश की सुंदरता के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रकृति से जुड़ने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

म्यांमार में पौधों की 18,000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। पक्षियों की 1,100 प्रजातियां और स्तनधारी जीवों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से पादप की 61 प्रजातियां और स्तनधारी जीवों की 44 प्रजातियां लुप्तप्राय या गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां घोषित की जा चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493