पारुल ने जन्मदिन पर शुरू की ‘क्वीन’ की कन्नड़ रीमेक

चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पारुल यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की नई स्टार कंगना रनौत की बेहद चर्चित फिल्म क्वीन की कन्नड़ रीमेक ‘बटरफ्लाई’ की शूटिंग शुरू की।

पारुल ने एक बयान में कहा, “बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि मैंने अपने जन्मदिन पर एक महत्वपूर्ण फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अभी तक मेरा फिल्मी सफर अच्छा रहा है, लेकिन इस नए अनुभव को लेकर में बेहद रोमांचित हूं।”

पारुल का मानना है कि यह वर्ष उनके लिए बहुत ही विशेष होने वाला है।

रमेश अरविंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पारुल मुख्य भूमिका में हैं। इसी किरदार को मूल फिल्म में अभिनेत्री कंगना रानौत ने निभाया था।

फिल्म में अभिनेत्री एमी जैक्सन भी प्रमुख किरदार में दिखाई देंगी, जिसे मूल फिल्म में लिजा हेडन ने निभाया था।

पारुल पिछली बार कन्नड़ फिल्म ‘जेस्सी’ में देखी गई थीं। पारुल इसके अलावा दो और कन्नड़ फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493