भारत कोट डी आइवरी के सैन्य अस्पतालों के उन्नयन में मदद करेगा

अक्रा, 6 जून (आईएएनएस)। भारत पश्चिम अफ्रीकी देश कोट डी आइवरी को आबिदजान, कोरहोगो, बौआके और डलाओ क्षेत्रों के चार सैन्य अस्पतालों के उन्नयन के वित्त पोषण के लिए 7.14 करोड़ डॉलर का ऋण प्रदान कर रहा है।

एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एग्जिम बैंक) इस ऋण के तहत भारतीय निर्यातकों द्वारा किए गए माल निर्यात की सौ प्रतिशत प्रतिपूर्ति करेगी। इस ऋण का इस्तेमाल भारत से माल और सेवाओं के स्रोत के लिए किया जाएगा।

एग्जिम बैंक के प्रबंध निदेशक डेविड रस्किन्हा और कोट डी आइवरी के योजना और विकास मंत्री नीले काबा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एग्जिम बैंक ने कहा कि अब तक 20.77 करोड़ डॉलर के छह ऋण समझौते हो चुके हैं।

इससे कृषि मशीनरी और उपकरण, कृषि प्रसंस्करण संयंत्र, बसों और स्पेयर पार्ट्स के निर्यात को वित्तपोषण में मदद मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493