इस्लामाबाद, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के एक नागरिक ने मंगलवार को पाकिस्तान सरकार से सहयोग की अपील की। चीनी नागरिक ने सहयोग की अपील एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ व्यापारिक समझौते में खटास आने के बाद उसपर हुए हमले को लेकर की है।

चीनी नागरिक लियू जियो लांग ने आंतरिक मंत्रालय को भेजे एक पत्र में कहा है कि उसने इश्तियाक अली के साथ इस्लामाबाद में एक होटल शुरू करने के लिए साझेदारी की।
चीनी नागरिक के अनुवादक राजा सबील ने डॉन अखबार से कहा कि लेकिन जब व्यापार से पर्याप्त आमदनी नहीं हुई और लांग अपने हिस्से के राजस्व का भुगतान अली को नहीं कर सका तो उसे पीटा गया।
सबील ने कहा, “लांग और इश्तियाक अली ने एक आतिथ्य व्यवसाय साथ में शुरू किया। लांग ने अली को सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर दस लाख रुपये के अग्रिम भुगतान किए थे।”
उन्होंने कहा, “व्यापार पहले कुछ महीने में रफ्तार नहीं पकड़ सका और अली ने लांग से अपने हिस्से का भुगतान मांगना शुरू कर दिया।”
सबील ने कहा कि अली 8-10 लोगों के साथ होटल में आया और लांग व उसके कर्मचारियों पर हमला किया।
सबील ने कहा, “ये लोग परिसर से सभी बहुमूल्य सामान और नकदी उठा ले गए।”
इन लोगों ने होटल में ठहरे एक चीनी व्यापारी पर भी हमला किया।
dharmpath.com dharmpath