जेटली ओईसीडी बैठक में भाग लेने पेरिस रवाना

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली मंगलवार को आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की बैठक में हिस्सा लेने और द्विपक्षीय वार्ताओं में भाग लेने के लिए पेरिस के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “वित्तमंत्री मंगलवार शाम पेरिस पहुंचेंगे और बुधवार को ओईसीडी बैठक में मुख्य भाषण देंगे।”

बयान में कहा गया है, “बाद में, जेटली ‘स्टॉकटेकिंग ऑन ग्लोबलाइजेशन’ पर एक पैनल चर्चा में भाग लेंगे। पैनल चर्चा में शामिल अन्य प्रतिभागियों में ओईसीडी के महासचिव एंजेल गुर्रिया, डेनमार्क के विदेश मंत्री एंडर्स सैमुअल्सन, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री स्टीवन सीयोबो तथा यूके और स्वीडन के वित्तमंत्री शामिल हैं।”

जेटली इसके बाद ‘भूमंडलीकरण और ओईसीडी की चुनौतियां’ विषय पर एक सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद वह ओईसीडी के महासचिव एंजेल गुरिया के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

बाद में, वह ओईसीडी फोरम में ‘कैशलेस सोसाइटी और फिनटेक’ में भाग लेंगे और डेनमार्क के विदेश मंत्री एंडर्स सैमुअलसन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, “इसके बाद, वित्तमंत्री बेस इरोजिन एंड प्रॉफिट शिफ्टिंग (बीईपीएस) कन्वेंशन के लिए हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे और वहां एक वक्तव्य देंगे। उसके बाद, वह फिनलैंड के विदेश व्यापार और विकास मंत्री केई मईक्कनन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे।”

जेटली डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन द्वारा आयोजित एक मंत्रिस्तरीय रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

जेटली आठ जून को अपने फ्रेंच समकक्ष और रक्षा मंत्री सिल्वी गैलार्ड से मिलेंगे। बाद में, वह फ्रांस में सबसे बड़ा नियोक्ता संघ, मॉवैमेंट देस एंट्रेप्रोविज डी फ्रांस के अध्यक्ष पियरे गट्टाज से मिलेंगे।

जेटली नौ जून को फ्रांस के वित्तमंत्री ब्रूनो ली मोयरे से मिलेंगे। उसी दिन शाम को वह वापस भारत रवाना हो जाएंगे तथा 10 जून को नई दिल्ली पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493