न्यूयॉर्क, 7 जून (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज ने एक दिन में छह परिधान बदलकर आकर्षण का केंद्र रही।
वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक, सेलेना (24) को सोमवार को प्रोमो सर्किट में देका गया। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक छह परिधान बदले।
गोमेज सबसे पहले जैक्वेमस मिनी ड्रेस के साथ वुइटन हील्स में दिखीं। इसके बाद उन्होंने नारंगी रंग की क्रिस्टोफर केन की पोशाक पहनी। इसके बाद कलो रंग की स्लिप ड्रेस और उस पर सफेद रंग का ट्यूनिक पहना। सेलेना इसके बाद नियोन पिंक और सफेद रंग की प्रिंटेड पोलो कमीज और पैंट में वह खूब फब रही थीं।
दिन का अंत होते-होते वह काले और सफेद रंग की स्ट्रिप पोशाक में दिखी, जिसके ऊपर उन्होंने जैकेट पहनी हुई थी और आखिर में प्रेमी द वीकेंड के साथ काले और सफेद रंग की पोशाक में नजर आईं।
dharmpath.com dharmpath