बियोंसे को मां बनता देखेगी उनकी बेटी

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। पूरी दुनिया में ख्यातिलब्ध गायिका बियोंसे नोल्स और जे जेड चाहते हैं कि उनकी बेटी ब्ल्यू आइवी मां बियोंसे को बच्चे को जन्म देते हुए देखे।

बियोंसे आने वाले सप्ताह में दूसरी बार मां बन सकती हैं और उम्मीद है कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म दें।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, दोनों चाहते हैं कि उनकी पांच साल की बेटी बच्चे का जन्म होते देखे, ताकि वह इस पल की गवाह बन सके।

सूत्र के मुताबिक, वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जुड़वा बच्चों के आने से कहीं उनकी बेटी खुद को अलग-थलग महसूस न करने लगे, इसलिए वे चाहते हैं कि वह परिवार के साथ इस पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493