आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को हल्के में नहीं लेंगे : मोर्गन

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम ग्रुप मैच को उनकी टीम हल्के में नहीं लेगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी इंग्लैंड शनिवार को एजबेस्टन मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।

मोर्गन ने कहा, “अगर हमें खिताब का दावेदार बनना है तो हमें सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, और आस्ट्रेलिया सर्वश्रेष्ठ है। इसलिए, हम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 87 रनों से जीत हासिल कर चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मोर्गन ने कहा, “हमने अच्छी बल्लेबाजी की। मैच में एक समय तक दिए गए अपने प्रदर्शन से हम खुश नहीं थे और हमें लगा कि हम 20-30 रन पीछे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493