सीरिया ने सैन्य ठिकाने पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की

दमिश्क, 7 जून (आईएएनएस)। सीरिया की आधिकारिक सेना ने मंगलवार को इराक सीमा से सटे सैन्य ठिकाने पर अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संगठन द्वारा हवाई हमले की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियाई सेना ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाले आतंकवाद-रोधी गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने इराक के निकट तांफ सीमा पर स्थित सीरियाई सैन्य ठिकाने पर गोलाबारी की, जिससे कई सैनिक शहीद हो गए।

यह हवाई हमला मध्य सीरिया के होम्स प्रांत के तांफ के पास शामेह इलाके में स्थित सैन्य ठिकाने पर हुआ।

बयान में कहा गया, “इस तरह के कदम एक बार फिर बलों द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के समर्थन को दर्शाते हैं, वह भी ऐसे समय में जब सीरियाई सेना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ प्रगति कर रही है।”

बयान जारी कर इस तरह के हमलों के बढ़ने और उनके जवाबी हमलों के जोखिम के खिलाफ चेतावनी देते हुए अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन से इस तरह के हमलों में कमी लाने का आग्रह किया गया है।

बयान में सीरियाई सेना के आतंकवादी समूहों के खिलाफ संघर्ष के प्रति ²ढ़ संकल्प पर जोर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493