लंदन हमले में मृत आस्ट्रेलियाई लोगों को हैरी दी श्रद्धांजलि

कैनबरा, 7 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने बुधवार को लंदन हमले में मारे गए आस्ट्रेलियाई नागरिकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाचार पत्र ‘द आस्ट्रेलियन’ के मुताबिक, इनविक्टस गेम्स-2018 का प्रचार करने आए हैरी ने सिडनी के एडमिरैलटी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत हमले के शिकार लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए की।

लंदन ब्रिज पर शनिवार को हुए हमले में मारे गए सात लोगों में दो आस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल हैं।

नर्स क्रिस्टी बोडेन के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है कि घायलों की मदद करने के लिए ब्रिज पर दौड़ रही बोडेन की हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य आस्ट्रेलियाई नागरिक 21 वर्षीय नैनी सारा जेलेनाक की पहचान हुई है।

राजकुमार हैरी ने कहा, “मैं अपनी बात शनिवार को लंदन ब्रिज हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ शुरू करना चाहूंगा।”

डेलीमेल ने राजकुमार हैरी के हवाले से कहा, “आस्ट्रेलियाई लोग लंदन के जीवन का अहम हिस्सा है और हमें अच्छे और बुरे दिनों में यह बात याद दिलाई जाती है। हमारी संवदेनाएं पीड़ितों के दोस्तों और परविार के प्रति है।”

हमले में दो आस्ट्रेलियाई नागरिक, कैंडिस हेज और एंड्रयू मॉरिसन, भी घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493