जॉर्ज और अमाल क्लूनी ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल क्लूनी ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।

उन्होंने पेज सिक्स को बताया, “आज (मंगलवार) सुबह हमने अलेक्जेंडर और एला क्लूनी का स्वागत किया।”

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहली बार पिता बने जॉर्ज बेहोश हैं और उन्हें सामान्य होने में कुछ दिन लगेंगे।

गर्भावस्था की खबर टेलीविजन धारावाहिक ‘द टॉक’ पर फरवरी में साझा की गई थी। वहीं जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे जे जेड और बियॉन्से ने क्लूनी को बधाई दी है।

दोनों वर्ष 2014 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। ये उनकी पहली संतानें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493