चेन्नई, 7 जून (आईएएनएस)। मोहन कृष्णा इंद्रगंती की आगामी तेलुगू कॉमेडी फिल्म ‘अमी थूमी’ की शूटिंग का आनंद ले चुके अभिनेता अदीवी सेष ने कहा कि इस फिल्म पर काम करने से उनका हास्य कौशल निखारने में मदद मिली है।
सेष ने आईएएनएस से कहा, “यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है। मैं फिल्म के सेट पर ज्यादा नहीं हंसा। इसमें पागलपन की हद तक हास्य था। मैंने सेट पर हर वक्त मजे किए।”
उन्होंने कहा, “अपने हास्य किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले श्रीनिवास अवासराला और वेंनेला किशोर ने कॉमेडी बेहतर बनाने में मदद की है।”
उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करना मजेदार था।”
सेष और इंद्रगंती पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
निर्देशक के साथ काम के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे उनके काम का तरीका अच्छा लगा। जब उन्होंने मुझसे संपर्क किया तो वह पूरी पटकथा और किरदार के साथ पूरी तरह तैयार थे।”
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें ईशा और अदिति मयाकल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath