दीपिका अच्छी अदाकार व सुपरस्टार का दुर्लभ संयोजन : विशाल भारद्वाज

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीकू’ के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है जिनका कहना है कि दीपिका सुपरस्टार और अच्छी कलाकार का दुर्लभ संयोजन हैं।

भारद्वाज ने मंगलवार को मुंबई में लघु फिल्म ‘काजल’ की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, “मुझे लगता है कि दीपिका हमारे देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह दुर्लभ होता है कि एक कलाकार सुपरस्टार हो और साथ ही उसमें बेहतरीन अभिनय की क्षमता भी हो। दीपिका उनमें से एक हैं।”

फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान करेंगे जबकि भारद्वाज इसके निर्माता होंगे। भारद्वाज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।

फिल्म की कहानी एस. हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है। दीपिका माफिया डॉन रहीमा खान की भूमिका निभाएंगी जो सपना दीदी के नाम से मशहूर थीं, जबकि इरफान एक स्थानीय गैंगस्टर की भूमिका में हैं।

दीपिका पहली बार विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रही हैं और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग पूरी होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

भारद्वाज ने वेब श्रृंखला प्रारूप के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि वेब श्रृंखला का प्रारूप बहुत रोचक है, खासकर फिल्मकारों के लिए क्योंकि उन्हें फिल्म को सामन्यतया दो-तीन घंटे की अवधि का बनाना पड़ता है, जबकि वेब श्रंखला में ऐसी कोई सीमा नहीं है। यह प्रयोग करने का अच्छा मंच है और वह वेब श्रृंखला बनाना पसंद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493