बरुण सोबती ने अपनी हीरोइन को सुझाव दिए

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता बरुण सोबती ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की सह-कलाकार शिवानी तोमर को कुछ सुझाव दिए हैं।

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता बरुण सोबती ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की सह-कलाकार शिवानी तोमर को कुछ सुझाव दिए हैं।

बरुण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में एडवे सिंह रायजादा की भूमिका में और शिवानी चांदनी की भूमिका में दिखाई देंगी।

इसका प्रसारण इस महीने के मध्य से होगा और शिवानी को सहज महसूस कराने के लिए वरुण ने उन्हें सुझाव देने शुरू किए हैं।

बरुण ने कहा, “मैंने शिवानी से कहा है कि मुझपर पूरा भरोसा रखो। अगर वह गिरेगी तो मैं निश्चित तौर से उसे संभाल लूंगा, क्योंकि इससे पहले कई दृश्यों में काम कर चुका हूं।”

उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे के साथ सहज हो चुके हैं और इससे एडवे और चांदनी की भूमिका निभाने में हमें मदद मिलेगी।”

वहीं शिवानी बरुण को सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार मानती हैं।

शिवानी ने कहा, “उन्होंने शो के सेट पर मुझे भी बाहरी जैसा महसूस नहीं होने दिया। बरुण के साथ अब तक शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493