मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अमित साध ने पूर्व हॉकी स्टार संदीप सिंह से मुलाकात की और कहा कि वह वास्तव में स्टार हैं।
अमित ने बुधवार को सिंह के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “हॉकी प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जर्सी हॉकी चैंपियन व पूर्व भारतीय कप्तान संदीप सिंह..वास्तव में सच्चे स्टार। स्वर्ण पदक के लिए जाओ।”
सिंह भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान भी रहे हैं। वह हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी हैं।
अमित साध अपनी पिछली फिल्म ‘सरकार-3’ में शिवाजी नागरे के रूप में नजर आए थे।
dharmpath.com dharmpath