ग्रांडे ने मैनचेस्टर पीड़ितों की मदद के लिए गीत जारी किया

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रैंडे ने मैनचेस्टर पीड़ितों के लिए आयोजित कन्सर्ट के दौरान गाए गीत ‘ओवर द रेनबो’ को सिंगल ट्रैक के तौर पर रिलीज किया है। इससे होने वाली आय मैनचेस्टर पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल होगी।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह गीत अब कई स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसकी पूरी आय को दान में दिया जाएगा।

23 वर्षीय गायिका ने इजरायल के दिवंगत गायक कामाकाविवो ओले के प्रसिद्ध गीत ‘ओवर द रेनबो’ को वन लव मैनचेस्टर कन्सर्ट के दौरान 50,000 लोगों के सामने प्रस्तुत किया था। ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित इस कन्सर्ट को पिछले महीने मैनचेस्टर में ग्रांडे के कार्यक्रम में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए किया गया था। आतंकी हमले में 22 लोग मारे गए थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रैंडे भावुक हो गईं थीं और गाने के दौरान कुछ देर के लिए रुक गईं थीं।

अभी तक इस कन्सर्ट से और इसके बाद एक करोड़ पाउंड एकत्र हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493