फ्रेंच ओपन : मरे सेमीफाइनल में

पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे ने बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे ने बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मरे ने आठवीं वरीय जापान के कई निशिकोरी को क्वार्टर फाइनल में मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मरे ने निशिकोरी को दो घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-1, 7-6 (7-0), 6-1 से मात दी।

मरे ने तीन ऐस लगाए जबकि निशिकोरी ने एक ऐस लगाया। मरे ने 12 ब्रेक प्वाइंट में से सात ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। निशिकोरी ने नौ में से पांच ब्रेक प्वाइंट हासिल किए।

सेमीफाइनल में उनका सामना स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493