इस बार मरे में आत्मविश्वास की कमी है : वावरिंका

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। पिछले साल अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे से हारने वाले तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका का मानना है कि इस बार मरे में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी नजर आ रही है।

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी वावरिंका का कहना है कि इस बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वह इसी कमी का फायदा उठाकर मरे को हराने का मौका ढूढंगें।

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मरे और वावरिंका आमने-सामने होंगे और इस बार वावरिंका जीत हासिल कर अपनी हार का बदला लेने की हर संभव कोशिश करेंगे।

एक बयान में वावरिंका ने कहा, “मरे ने पिछले साल अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मुझे हराया था। वह उस समय अच्छा खेल रहे थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। इस साल मरे के आत्मविश्वास में थोड़ी कमी है और वह थोड़े घबराए हुए भी हैं। आशा है कि मैं इसका फायदा उठाकर सेमीफाइनल में उन्हें हराने की कोशिश करूंगा।”

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग का एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और आस्ट्रिया के खिलाड़ी डोमिनिक थीम के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493