वावरिंका से प्रतिस्पर्धा नहीं : मरे

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का कहना है कि ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में वह स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टान वावरिंका से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के पास तीन-तीन ग्रैंड स्लैम खिताब हैं और फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शुक्रवार को दोनों आमने-सामने होंगे।

ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने दो बार विंबलडन ओपन (2013, 2016) और एक बार अमेरिकी ओपन (2012) खिताब जीता है, वहीं वावरिंका ने आस्ट्रेलिया ओपन (2014), फ्रेंच ओपन (2015) और अमेरिकी ओपन (2016) के खिताब जीते हैं।

मरे ने कहा, “मैं जानता हूं कि शुक्रवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मैं किससे भिड़ने वाला हूं। हम दोनों ने तीन-तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, लेकिन इन खिताबों को जीतने के मामले में मैं किसी अन्य खिलाड़ी के साथ तुलना नहीं कर सकता। मैं इसके लिए नहीं खेल रहा हूं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मरे ने तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त वावरिंका को मात दी थी।

इस पर मरे ने कहा, “पिछले कुछ साल से वावरिंका ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले साल अमेरिकी ओपन में वह जीत के काबिल थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493