रियो डी जनेरियो, 8 जून (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब लाजियो की नजर ब्राजील के सेंटर-बैक रोड्रिगो काइयो पर है।
ब्राजील की मीडिया के अनुसार, इस करार के लिए लाजियो क्लब प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है।
समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली सेरी-ए लीग क्लब लाजियो उन क्लबों में से एक है, जो 23 वर्षीय खिलाड़ी काइयो के साथ करार करना चाहता है।
इस साल एक जुलाई से शुरू हो रहे ग्रीष्मकाली ‘ट्रांसफर विंडो’ के दौरान लाजियो करीब 1.576 करोड़ डॉलर में काइयो के साथ करार कर सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले साल रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्राजीलियाई फुटबाल टीम के सदस्य रहे काइयो साओ पाउलो के लिए 223 मैच खेले हैं। वह 2011 में क्लब की यूथ अकादमी से प्रथम श्रेणी की टीम में शामिल हुए थे।
काइयो ने हाल ही में एक नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह उस क्लब में 2021 तक शामिल रह सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath