लास वेगास, 8 जून (आईएएनएस)। दिग्गज गायक एल्टन जॉन ने लास वेगास में कई नए शो आयोजित करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण इस साल की शुरुआत में आयोजित होने वाले शो जॉन को टालने पड़े।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अक्टूबर से दो मार्च, 2018 के बीच 27 अधिक प्रस्तुतियां देंगे। ये सभी प्रस्तुतियां सेसार्स पैलेस के ‘द कोलोसियम’ में दी जाएंगी।
जीवाणु संक्रमण के कारण इलाज के लिए 70 वर्षीय गायक इंटेंसिव केयर यूनिय में भर्ती थे और इस कारण उनके कई शो टाल दिए गए।
dharmpath.com dharmpath