‘यौन उत्पीड़न के लिए कॉस्बी ने माफी मांगी’

वाशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। हास्य कलाकार बिल कॉस्बी ने कनाडा की एंड्रिया कॉस्टैंड का यौन उत्पीड़न करने के लिए माफी मांगी है।

पीड़िता की मां जियाना कॉस्टैंड ने यह जानकारी दी है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्टैंड ने कॉस्बी पर 2004 में उनके यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

जियाना ने मोंटगोमेरी काउंटी कोर्ट में इस मामले पर गवाही देते हुए यह बात कही।

जियाना ने कहा कि उन्होंने जब इस मामले के बारे में कॉस्बी से बात की, तो हास्य कलाकार ने उनसे और उनकी बेटी कॉस्टैंड से माफी मांगी।

जियाना ने बताया कि जब कॉस्टैंड ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में उन्हें जानकारी दी, तो उन्होंने फोन पर कॉस्बी से इस मामले पर ढाई घंटे तक बात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493