सेंसेक्स में 58 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57.92 अंक गिरकर 31,213.36 पर और निफ्टी 16.65 अंक की गिरावट के साथ 9,647.25 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.63 अंकों की बढ़त के साथ 31316.91 पर खुला और 57.92 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 31,213.36 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,354.51 के ऊपरी और 31,193.77 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.57 अंकों की तेजी के साथ 14,834.42 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 46.69 अंकों की तेजी के साथ 15,472.55 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.50 अंकों की बढ़त के साथ 9,682.40 पर खुला और 16.65 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 9,647.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,688.70 के ऊपरी और 9,641.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (1.64 फीसदी), धातु (0.72 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.38 फीसदी), वित्त (0.28 फीसदी) और बिजली (0.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेल एवं गैस (1.38 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.19 फीसदी), ऊर्जा (0.91 फीसदी) और दूरसंचार (0.75 फीसदी) प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493