..जब शो में माता-पिता के आने से भावुक हुए अली

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। संगीत रियेलिटी टेलिविजन शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ में अचानक अपने माता-पिता को देख भावुक हुए गायक जावेद अली।

अली ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे विस्मित पल है।

‘कुन फाया’ और ‘दिवाना कर रहा है’ जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले गायक अली ने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे विस्मित पल है और भावुक भी। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने अल्लाह और अपने माता-पिता को देता हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए कई त्याग किए हैं।”

टेलीविजन चैनल ‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो में पहुंचे अली के माता-पिता ने कहा कि वे अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं।

इस शो में अली और गायक हिमेश रेशमियां के साथ मेंटर के तौर पर नजर आने वाली गायिका नेहा कक्कड़ ने कहा, “अली हमारे संगीत जगत के मूल्यवान व्यक्ति हैं। उनकी प्रेरणादायक कहानी सुनकर आशा है कि हमारे जगत में उनकी तरह ही गायक आएंगे।”

हिमेश ने कहा, “अली आप हमारे देश में हर किसी के लिए प्रेरणा हैं। आपकी नम्रता और सादगी आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है। आपको अभी लंबा रास्ता तय करना है।”

इस शो क प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल ‘जी टीवी’ पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493