लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता नाथन फिलियन का कहना है कि किसी किरदार के आकर्षक व बढ़िया होने की खूबी यह है कि वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दे और उनका भरोसा जीत ले।
फिलियन ने अपने बयान में कहा, “जब भी आप किसी किरदार की खूबी के बारे में कुछ कहते हैं, जो उसकी खासियत व आकर्षण होता है। मुझे लगता है कि अधिकांश लोग इसे गलत समझ लेते है और नकारात्मक रूप में इस बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन आकर्षक वह है, जो आपकी तारीफ करे, आपको मंत्रमुग्ध कर दे और अपका दिल जीत ले।”
फिलियन ने आगामी फिल्म ‘कार्स-3’ के लिए वॉइस ओवर किया है।
फिल्म भारत में 16 जून को रिलीज होने की उम्मीद है।
ब्रायन फी निर्देशित इस फिल्म के किरदारों को ओवेन विल्सन, क्रिस्टेला अलोंजो और आर्मी हैमर जैसे कलाकारों ने भी अपनी आवाज दी है।
dharmpath.com dharmpath