कतर पर लगे प्रतिबंधों को हटाएं : एर्दोगान

इस्तांबुल, 10 जून (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगान ने शुक्रवार को अरब देशों द्वारा कतर पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “मैं खाड़ी देशों के नेताओं और नागरिकों से आह्वान करता हूं कि इस लड़ाई में किसी की भी जीत नहीं होगी।”

उन्होंने सऊदी अरब से कतर पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को खत्म करने का आग्रह किया और इस विवाद को वार्ता से सुलझाने का सुझाव दिया।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, लीबिया, यमन और मालदीव ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने का आरोप लगाते हुए अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे।

कतर ने इन आरोपों को ‘आधारहीन’ और ‘गलत’ करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493