विश्व कप क्वालीफायर में इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे केन

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी केन विश्व कप क्वालीफायर में शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर मैच हेम्पडन पार्क में खेला जाएगा।

केन ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए पिछला मैच चार सितम्बर, 2016 में खेला था। चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ और कोई मैच नहीं खेल पाए।

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच से केन अपनी राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वह इंग्लैंड टीम के 119वें कप्तान हैं।

इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी को इस मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

टीम के कप्तान गारेथ साउथगेट ने कहा, “मैं केन को बढ़ावा देना चाहता था। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और टीम का कप्तान होना सम्मान की बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493