बर्लिन, 10 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाद ने स्विस मिडफील्डर डेनिस जकारिया के साथ करार किया है।
जकारिया इससे पहले स्विस क्लब यंग ब्वाएस के लिए खेल रहे थे। मोंचेनग्लादबाद ने शुक्रवार को करार की औपचारिकता पूरी की। जकारिया ने पांच साल के लिए क्लब के साथ करार किया है।
20 साल के जकारिया ने 2015 में यंग ब्वाएस के साथ करार किया था। उन्होंने क्लब के लिए 27 मैचों में एक गोल किया। 2016 में वह स्विस टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच में खेले।
मोंचेनग्लादबाद ने नए सीजन के लिए इस साल गर्मियों में तीसरा करार किया है। इससे पहले उसने फ्रीबर्ग से विंसेंजो ग्रीफो और नेंसी से माइकल कुइसेंस के साथ करार किया था।
dharmpath.com dharmpath