मप्र से राज्यसभा में किसी पत्रकार को भेजने के संकेत
May 23, 2014
35 Views
भोपाल-किसी राष्ट्रवादी पत्रकार को राज्यसभा भेजेगी भाजपा ? राज्यसभा संासद फग्गन सिंह कुलस्ते के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही इस राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी प्रारंभ हो गई हैं। इस सीट पर पूर्व के न्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की भी नजरे हैं, वे इस सीट के माध्यम से पुन: राजनीति की मुख्य धारा से जुडऩा चाहते हैं। वहीं आदिवासी समाज की पूर्व राज्यसभा सदस्य अनुसुईया उईके भी इस सीट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं। एक मात्र इस सीट पर दर्जनों नेताओं की नजरे हैं, दिन प्रतिदिन इस सीट को लेकर बढ़ रहे दबाव से बचने के लिए संघ और भाजपा के पदाधिकारी इस सीट पर राष्ट्रवादी विचारक या पत्रकार को भेजने का मन बना रही है, जिससे राज्यसभा में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सके। इस सम्बन्द्ध में सत्ता के शीर्ष नेतृत्व में चर्चा होने के संकेत सूत्रों से प्राप्त हुए हैं.