बर्लिन, 11 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के स्ट्राइकर मारियो गोमेज फुटबाल क्लब वोल्फ्सबर्ग में ही बने रहेंगे।
दोनों पक्षों ने इसकी पुष्टि की है। 31 वर्षीय गोमेज पिछले साल ग्रीष्मकालीन सत्र में जर्मनी क्लब से जुड़े थे।
वोल्फ्सबर्ग के लिए पिछले साल से अब तक खेले गए 33 मुकाबलों में गोमेज ने 16 गोल दागे हैं।
एक बयान में गोमेज ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हमने इस स्थिति के बारे में चर्चा की। मुश्किल सत्र होने के बावजूद मुझे अपनी टीम, क्लब और प्रशंसकों पर विश्वास है। मैंने अगले साल भी इसी क्लब के साथ खेलने का फैसला किया है।”
वोल्फ्सबर्ग क्लब के खेल निदेशक ओलाफ रेबे ने कहा, “गोमेज ने केवल एक बार फिर यह दर्शा दिया है कि वह शानदाक स्ट्राइकर हैं, बल्कि उन्होंने यह भी साबित किया है कि वह टीम और क्लब में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति निभा सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath