‘पीएसवी गरुड़ वेगा’ की शूटिंग नई जगहों पर हुई : निर्देशक

चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक प्रवीण सत्तारु ने कहा है कि उनकी आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पीएसवी गरुड़ वेगा’ की एक महीने से ज्यादा की शूटिंग जॉर्जिया में पहले कभी न अनुभव किए जाने वाले अत्यधिक जलवायु परिवर्तन संबंधी परिस्थितियों वाले स्थानों पर हुई।

चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। निर्देशक प्रवीण सत्तारु ने कहा है कि उनकी आगामी तेलुगू एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पीएसवी गरुड़ वेगा’ की एक महीने से ज्यादा की शूटिंग जॉर्जिया में पहले कभी न अनुभव किए जाने वाले अत्यधिक जलवायु परिवर्तन संबंधी परिस्थितियों वाले स्थानों पर हुई।

सत्तारु ने आईएएनएस से कहा, “मैंने इसे उन स्थानों पर शूट किया है, जहां पहले अभी तक कोई अन्य भारतीय फिल्म की शूटिंग नहीं हुई। 40 दिनों के व्यस्त कार्यक्रम में, फिल्म की टीम ने यूरेशियन देश में अत्यधिक जलवायु परिवर्तन संबंधी परिस्थितियों में शूटिंग केवल इसलिए हुई, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट की मांग थी।”

फिल्म में राजशेखर, पूजा कुमार, किशोर और श्रद्धा दास जैसे कलाकार हैं।

जॉर्जिया में शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करने पर सत्तारु ने कहा, “संवेदनशील क्षेत्रों में शूट की अनुमति देने के लिए देश के अधिकारी बहुत ही सहयोगात्मक थे।”

उच्च स्तर की गुणवत्ता वाली स्टंट टीम ने केवल जरूरत पड़ने पर मदद की। 33 दिनों के लिए टीम को शूटिंग के स्थानों के शिविर में रहना पड़ा, जोकि 100 किलोमीटर की परिधि में होटलों से कटे हुए थे।

फिल्म में राजशेखर एक नए पुलिस के अवतार में अभिनय करते दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, “राजशेखर इस फिल्म में अपनी उम्र का किरदार निभाएंगे और उनका किरदार ‘मगादू’ के उनके किरदार की लाइनों के साथ होगा, लेकिन उससे भी ज्यादा गंभीर। वह एक नया लुक में हैं, लेकिन इसे फिल्म प्रोजेक्ट की वास्तविकता को दिमाग में रखकर तैयार किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493