‘अलादीन’ में टॉम हार्डी बनेंगे जफर

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता टॉम हार्डी को कथित तौर पर ‘अलादीन’ में जफर का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है।

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता टॉम हार्डी को कथित तौर पर ‘अलादीन’ में जफर का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक गाए रिची द्वारा संपर्क करने के बाद 39 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।

एक सूत्र ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “गाए रिची अभिनेता टॉम के बेहतरीन काम के कायल हैं और उन्हें फिल्म में लेना बड़ी बात होगी, दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई है, हालांकि अभी तय नहीं हुआ है और चीजें बदल सकती हैं, निश्चित रूप से वह रिची की पसंद में से एक हैं।”

फिल्म ‘मैड मैक्स’ के अभिनेता को रिची अपनी फिल्म में ले सकते हैं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते हार्डी शायद फिल्म में काम नहीं कर पाएं।

एक अन्य सूत्र के मुताबिक, यह उनकी व्यस्तता पर निर्भर करता है कि वह फिल्म साइन कर सकेंगे या नहीं।

इस बीच, लिटिल मिक्स बैंड की गायिका जेड टर्वाल को राजकुमारी जैस्मिन की भूमिका के लिए लेने पर बातचीत चल रही है।

फिल्म ‘अलादीन’ की शूटिंग ब्रिटेन में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493